News

Sustaining Our Values Program in Om Shanti Retreat Centre-ब्रह्माकुमारीज ने किया मूल्यों के महत्व पर विशेष कार्यक्रम

मूल्यों को बनाए रखने के लिए योग जरूरी – बीके जयंती
ब्रह्माकुमारीज ने किया मूल्यों के महत्व पर विशेष कार्यक्रम

21 अप्रैल 2024, गुरुग्राम
मूल्य आत्मा के आंतरिक स्वरूप में निहित हैं। योग के नियमित अभ्यास से ही गुणों को जागृत रख सकते हैं। उक्त विचार ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। सस्टेनिंग अउर वैल्यूज विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संतुष्टता जीवन का सबसे बड़ा श्रृंगार है। संतुष्टता भरपूरता का अनुभव कराती है। एक संतुष्ट व्यक्ति ही अपनी ऊर्जा को बचाए रख सकता है।

– ईश्वरीय स्मृति से ही मूल्यों का संवर्धन सम्भव

जयंती दीदी ने कहा कि योग जीवन को संयमित बनाता है। संयम और नियम आदर्श जीवन का निर्माण करते हैं। वास्तव में ईश्वरीय स्मृति ही योग है। परमात्मा की याद से ही हमारे आंतरिक मूल्य जागृत होते हैं। जितना हम गुणों को अपनाते हैं, उतना ही शक्तिशाली बनते हैं। आत्मिक अभ्यास से ही हम अनेक प्रभावों से मुक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदा सुखी रहने के लिए संसार में रहते भी उससे प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि जीवन में हमारे सम्बन्धों का बहुत असर पड़ता है। अच्छे सम्बन्ध हमारे कार्य को सरल बना देते हैं।
इस अवसर पर ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि जयंती दीदी ने बचपन से ही राजयोग के अभ्यास के द्वारा आज इस महानता को हासिल किया। उन्होंने कहा कि जयंती दीदी अपनी विशेष योग्यताओं के कारण ही विदेश के अनेक देशों में सेवाओं के निमित्त बनी।
ब्रह्माकुमारीज के दिल्ली, सिरी फोर्ट सेवाकेंद्र निदेशिका राजयोगिनी गीता दीदी ने कहा कि ये संसार एक बहुत सुंदर रंगमंच है। जिसमें हरेक को अपना अलग-अलग किरदार मिला है। हमें दूसरों के रोल को देख परेशान नहीं होना है। बल्कि अपनी भूमिका को असरदार एवं दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनाना है। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे प्रसिद्ध गायक कलाकार हरीश मोयल ने ईश्वरीय स्मृति के गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बीके विधात्री द्वारा मूल्याधारित एक्टिविटी कराई गई। मंच संचालन बीके हुसैन ने किया।

Contact

Brahmakumaris World HQ
Pandav Bhavan, Prakashmani Marg,
Mount Abu- 307501
Rajasthan, India