News

Delhi – Divya Alokik Samarpan Samarpan Samaroh at ORC- ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह

बड़ी धूमधाम से मनाया गया दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह

१३ मार्च २०१९, गुरूग्राम: ब्रह्माकुमारीज़ के भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय समर्पण समारोह कार्यक्रम में १० ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपने सम्पूर्ण  जीवन को ईश्वरीय सेवाओं में समर्पित करने का दृढ़ संकल्प किया। इस अवसर पर विशेष रूप से संस्था की अतिरिक्त  प्रशासिका दादी रतनमोहिनी भी उपस्थित रही।

दादी जी ने अपनी शुभ प्रेरणाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जीवन को परमात्मा की सेवा में समर्पित करना बहुत बड़ी महानता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय जहाँ एक ओर मानव भौतिक आकर्षणों में फँसता ही जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिकता के श्रेष्ठ मार्ग पर चलना अर्थात सौभाग्यशाली बनना। उन्होंने कहा कि वो मात-पिता बहुत भाग्यशाली हैं जिन्होंने ऐसे बच्चों को जन्म दिया। दादी जी ने सभी को दृढ़ संकल्प कराया कि सदा इस मार्ग पर अचल-अडोल रहेंगे। सदैव ईश्वरीय मर्यादाओं का पालन करेंगे और दूसरों को भी अपने जीवन से प्रेरणा देंगे।

कार्यक्रम में संगीत संध्या का भी आयोजन हुआ। गायक ब्रजेश मिश्रा ने ईश्वरीय प्रेम के सुन्दर गीतों द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही नृत्य एवं नाटक के द्वारा भी सबका मनोरंजन हुआ।

कार्यक्रम में ओआरसी की निदेशिका बी.के. आशा, संस्था के अतिरिक्त सचिव बी.के.बृजमोहन, बी.के. वेदान्ती, बी.के. चक्रधारी, बी.के. गीता, बी.के. शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ एवं अनुभवी वक्ताओं ने अपनी शुभ कामनाएं व्यक्त  की। कार्यक्रम में देश-विदेश से संस्था के अनेक वरिष्ठ भाई-बहनों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों के माता-पिता एवं सम्बन्धियों सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

 

कैप्शन:  १. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह में दादी रतनमोहिनी जी सभा को संबोधित करते हुए।

२. भोड़ाकला स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह में बह्माकुमारी बहनें।

३. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में समर्पित होने वाली बहनें दादी जी के साथ

४. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में संगीत संध्या में प्रस्तुति देते हुए ब्रजेश मिश्रा

५. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में नृत्य करते हुए

६. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में उपस्थित जन समूह

७. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में मंचासीन दादी रतनमोहिनी जी, समर्पित होने वाली बहनें व संस्था के वरिष्ठ भाई-बहनें

८. भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रीट सेन्टर में आयोजित दिव्य समर्पण समारोह में प्रतिज्ञा करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनें

Contact

Brahmakumaris World HQ
Pandav Bhavan, Prakashmani Marg,
Mount Abu- 307501
Rajasthan, India